RRB NTPC UG Result 2025: कब आएगा रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक

WhatsApp Channelp Join Now
Telegram Group Join Now

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC UG Result 2025 जारी करने वाला है। अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीदवारों का इंतजार लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि यह भर्ती परीक्षा देशभर के लाखों युवाओं के लिए बड़ी अवसर साबित हो सकती है।

इस बार RRB ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडरग्रेजुएट) परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया था। परीक्षा के बाद बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की 15 सितंबर को जारी की थी और 20 सितंबर 2025 तक ऑब्जेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई गई थी। उम्मीदवार प्रति प्रश्न ₹50 और बैंक चार्ज देकर आपत्ति दर्ज करा सकते थे।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3445 पदों पर भर्तियाँ होंगी, जिनमें –

  • 2022 पद : कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
  • 361 पद : अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • 990 पद : जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • 72 पद : ट्रेन क्लर्क

RRB NTPC UG Result 2025 ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे –

  1. सबसे पहले अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होम पेज पर “RRB NTPC UG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालना होगा।
  4. अब सबमिट पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

रिजल्ट से जुड़ी ताज़ा अपडेट्स

RRB NTPC UG Result 2025 से जुड़ी हर नई जानकारी और डायरेक्ट लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएँ और फेक लिंक से बचें।