KCET Results 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Karnataka Examinations Authority (KEA) जल्द ही KCET Results 2025 की घोषणा करने वाली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि KCET 2025 का रिजल्ट 25 मई 2025 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक KEA की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कहां जारी होंगे KCET Results 2025?
छात्र KCET Results 2025 को नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
🔗 karresults.nic.in
🔗 kea.kar.nic.in
🔗 cetonline.karnataka.gov.in
Karnataka Higher Education Minister प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस बार भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है और सभी की निगाहें अब KCET Results 2025 पर टिकी हुई हैं।
KCET परीक्षा क्या है?
KCET (Karnataka Common Entrance Test) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो कि कर्नाटक राज्य के इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। हर साल हज़ारों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं।
KCET Results की लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें
अगर आप भी KCET Results को लेकर अपडेट पाना चाहते हैं, तो KEA की वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करें और साथ ही इस पेज को बुकमार्क करना न भूलें।