देश की केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती रहती हैं। इन्हीं में से एक है Ayushman Yojana, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है या आप इसे बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
क्या है Ayushman Yojana?
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक हेल्थ स्कीम है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसके लिए सबसे पहले लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जो इलाज के दौरान दिखाना होता है।
किन अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज?
मुफ्त इलाज सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में मिलेगा जो इस योजना से रजिस्टर्ड हैं। आप अपने शहर के सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड से इलाज कैसे पाएं?
- सबसे पहले अपने शहर के PMJAY रजिस्टर्ड अस्पताल में जाएं।
- वहां मौजूद Ayushman Mitra Help Desk पर जाएं।
- अपने आयुष्मान कार्ड की जानकारी दें।
- आपकी जानकारी सिस्टम में चेक और वेरीफाई की जाएगी।
- वेरीफिकेशन के बाद आपको योजना के अंतर्गत फ्री इलाज की सुविधा मिल जाती है।
कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज होता है?
इस योजना के तहत सर्जरी, कैंसर, हार्ट से जुड़ी बीमारियां, किडनी, न्यूरोलॉजी और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में होता है, बशर्ते वो बीमारियाँ योजना में शामिल हों।
अगर आपने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, तो जल्द बनवाएं और ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठाएं।
Ayushman Yojana न सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत है, बल्कि एक बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच भी है।